Viral Video: आपने देखा होगा कि लोग थोड़ा सा काम करके थक जाते हैं। हमारे आस-पास मौजूद ज्यादातर लोग अपनी जिंदगी से निराश नजर आते हैं। उन्हें लगता है कि वह जो काम कर रहे हैं, वह उनके मनमुताबिक नहीं है। इसी सोच में वह डूबे रहते हैं और अपनी जिंदगी को निराशा में गुजारते रहते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो एक कूड़े वाले का है।
कूड़े वाले की जिंदादिली देख दिल हार बैठेंगे
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक कूड़ेवाला अपनी गाड़ी से लोगों के घरों के बाहर रखा हुआ कूड़ा उठाने पहुंचा है। आपको सबसे पहले यह कूड़ा वाला गाड़ी के पीछे लटका दिखाई देगा। इस दौरान वह डांस करता नजर आएगा। तभी उसे किसी के घर के बाहर कूड़ा दिखाई देता है। इसके बाद वह कूड़ागाड़ी से नीचे उतरकर कूड़ा उठाने पहुंच जाता है। इस दौरान भी वह मस्ती में झूमता नजर आता है। वीडियो देखकर लगेगा कि वह अपने काम से जरा भी निराश नहीं है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि कूड़े वाला दौड़-दौड़कर कूड़ा उठाता है और नाचते-गाते इन कूड़ों को कूड़ागाड़ी में डालता जाता है। इस दौरान उसके जोश में जरा भी कमी दिखाई नहीं देगी। वीडियो को LUIS FERNANDO SANCHES नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो अब तक लगभग ढाई मिलियन लोगों ने लाइक कर लिया है।
