Killi Paul Video: तंजानिया के कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर इन दिनों भोजपुरी गानों की खुमारी चढ़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारे ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह भोजपुरी गानों पर डांस और लिप सिंक करते दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी गानों पर बनाए गए उनके रील्स जमकर देखे और शेयर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पॉवर स्टार पवन सिंह के गाने पर रील्स बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
किली पॉल का भोजपुरी रील्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किली पॉल पवन सिंह के गाने 'राजा जी के दिलवा' पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह के गाने पर डांस और लिपसिंक कर किली पॉल दिल जीतने का काम कर रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। लोग उनके वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सबसे पहले आप देखें यह वीडियो-
बता दें कि किली पॉल बॉलीवुड गानों पर लिपसिंक वीडियो बनाकर भारत में काफी ज्यादा वायरल हो गए हैं। वह जो भी वीडियो डालते हैं वह तकरीबन मिलियन में देखे जाते हैं। वीडियो को Kili Paul ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट Kili_Paul पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भोजपुरी'। इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक कर लिया है।
