आखिर शादी क्यों करता है इंसान, शायर ने जो बताया सुनकर सिर्फ हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 1, 2024, 01:08 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि विवाह पर शायर ने इतनी मजेदार शायरी सुनाई कि देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विवाह पर शायर ने सुनाई शायरी
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही छा गया वीडियो

Funny Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। मगर कुछ ही होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। मगर इसमें दूल्हा-दुल्हन नहीं बल्कि एक शायर नजर आते हैं। इसमें वो जो बातें कहते हैं सुनकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। इसमें शायर बताते हैं कि इंसान शादी क्यों करता है। इसके बाद उनकी बातें खूब हंसाती हैं।

विवाह पर शायर ने सुनाई शायरी

शायर साहब कहते हैं कि बंदा इसीलिए शादी करता है ताकि वो सुकून से रहे। मगर जो शादी नहीं करते हैं इसकी वजह भी सुकून होती है। वीडियो में शायर फिर जो कहते नजर आते हैं शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वो कहते हैं, 'शादी वो अमल है जिसमें दो लोग इस तरह रहते हैं कि एक-दूसरे को रहने नहीं देते हैं।' उनकी ये लाइनें सुनकर ऑडिटोरियम में सभी लोगों की हंसी छूट जाती है।

End of Feed