वायरल न्यूज़

दुल्हन के जोड़े में जब सामने आई बेटी, पिता का रिएक्शन देख भावुक हुई जनता, कहा - ये प्यार अमूल्य है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 1, 2024, 01:22 PM IST

इंस्टाग्राम पर बाप-बेटी का एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी अपने माता-पिता की याद आ जाएगी। देखें ये भावुक कर देने वाला नजारा..

Image

दुल्हन के जोड़े में बेटी को देख पिता ने की तारीफ (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन के जोड़े में सामने आई बेटी
  • पिता ने दिया भावुक कर देने वाला रिएक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Daughter Bridal Look Father Reaction: शादी के सीजन में कई सारे वीडियो वायरल हुए, जो लोगों को काफी पसंद आए। इनमें से कुछ बाप बेटी के वीडियोज थे, इमोशनल कर देने वाला ये नजारा किसी के भी आंख में आंसू ला सकता है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने पर शायद आप भी अपने माता-पिता को याद करने लगे। दरअसल, इसमें बाप बेटी का एक इमोशनल सीन है, जो भावुक कर देने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बेटी जब दुल्हन का जोड़ा पहनकर पिता के सामने जाती है तो पिता का रिएक्शन देखने लायक होता है। बेटी को देखकर पिता उसकी खूब तारीफ करता है और मिस यूनिवर्स कहते हुए कहता है कि वह दुनिया में सबसे सुंदर लग रही है। ऐसे में उसके इस भावुक कर देने वाले रिएक्शन को देखते हुए यूजर्स भी भावुक हो गए।

दुल्हन के जोड़े में बेटी को देख पिता ने की तारीफ

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि एक बेटी को इतना प्यार सिर्फ उसका पिता ही कर सकता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने पिता के इस लाइन को लेकर ओवरएक्टिंग बताया है। इस वीडियो को अब तक 2.28 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '_makeupbyritikaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article