वायरल न्यूज़

Optical Illusion: क्यूट सी इस तस्वीर में है भयानक गलती, मगर देख नहीं पाएगा कोई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 1, 2024, 11:02 AM IST

Optical Illusion: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर में एक भयानक गलती छिपी है, मगर मगर मजाल है कि कोई खोजकर दिखा दे।

Image

इस प्यारी सी तस्वीर में एक भयानक गलती है। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • इसमें छिपी है गलती
  • मजाल है कोई खोजकर दिखा दे

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी ऐसा कुछ जिसमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही हो, मगर फिर भी हम उसे देख ना पाएं। सोशल मीडिया में रहस्य से जुड़ी ऐसी तस्वीरों की भरमार है। मगर आज हम आपके लिए इससे अलग एक तस्वीर लेकर हाजिर हुए हैं। तस्वीर में देखने में बहुत क्यूट लगती है, मगर इसमें एक भयानक गलती भी छिपी है। मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है।

तस्वीर में है भयानक गलती

दिमाग का तगड़ा टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर एक कमरे की है। इसमें सोफे पर एक शख्स बैठा है। पास में प्यारी सी बिल्ली भी नजर आती है। दोनों टीवी देखते हुए मालूम होते हैं। टेबल भी नजर आती है और इसमें चाय का कप है। तस्वीर में सबकुछ नॉर्मल नजर आता है और ये अच्छा भी लगता है। मगर इसी तस्वीर में एक भनायक गलती छिपी है। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो बताइए कि आखिर वो गलती कहां है।

मिलेगा दस सेकंड का समय

इसके लिए आपको सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। आपको बताना है कि तस्वीर में आखिर वो गलती क्या है। लगाइए अपना तेज दिमाग और तस्वीर को हर एंगल से देखिए। अगर अभी भी उस खास गलती को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। इसका जवाब भी आपको यहीं मिलेगा। दरअस तस्वीर में नजर आ रही टेबल का एक पाया गायब है।

एक पाया ना होने के बावजूद टेबल बिल्कुल सही नजर आता है और यही इसकी भयानक गलती है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि तीन पायों पर टेबल स्थिर खड़ी नहीं रह सकती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article