Donkey and man Funny Video: रील्स के दौर में कुछ वीडियो (Viral Video) ऐसे दिख जाते हैं, जो हमें हंसाते-हंसाते पागल सा बना देते हैं। इन्हीं में से एक है ये वीडियो, जो आपको हंसा-हंसा कर आपके पेट में दर्द करा देगा। इस वीडियो में एक गधे और इंसान को दिखाया गया है, जो उस पर बैठने की कोशिश कर रहा है। आइए जानते हैं इस मजेदार वीडियो के बारे में...
गधे औऱ इंसान का मजेदार वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)
ऐसे में गधा पहले तो शांति से शख्स को उतारने की कोशिश करता है। लेकिन नहीं मानने पर उसे नीचे पटक देता है और शख्स धड़ाम से गिर जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बाद गधा शख्स को अपने मुंह से जोर का धक्का भी देता है। वहीं, पास में ही खड़ा एक लड़का भी इस पूरी कहानी का जमकर लुत्फ उठाता है। गधे के मजा चखाने वाला यह शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर (Social Media Viral Video) खूब वायरल हो रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
गधे और शख्स का मजेदार वीडियो वायरल
सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स द्वारा कई बेहतरीन कमेंट भी किए जा चुके हैं। इस वीडियो (Trending Video) पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिणाम गलत साबित हो गया, पंगा नहीं लेना चाहिए था। बाकी यूजर्स ने भी काफी मजेदार कमेंट किए हैं। वीडियो की पॉपुलरिटी की बात की जाए तो इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, लाखों व्यूज के साथ इसे कई बार शेयर भी किया जा चुका है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे। इस वीडियो को 'pecuariamg' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
