Funny Video: सो रहा था कुत्ता, तभी अचानक आ गया सांप और फिर...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 09:25 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सो रहे कुत्ते के ऊपर से सांप गुजरने की कोशिश करता है और फिर जो हुआ, उसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। आइए देखते हैं पूरा वीडियो...

KEY HIGHLIGHTS
  • सो रहा था कुत्ता
  • अचानक आ गया सांप
  • और फिर जो हुआ देख हंसी निकल जाएगी

Dog and Snake Funny Video: कभी-कभी हम सोचते कुछ और है, और हो कुछ और जाता है। कुछ ऐसा ही ये वीडियो (Viral Video) है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो है एक कुत्ते और एक सांप की, सुनने में थोड़ा आपको भी मजेदार लगा होगा, है भी। जी हां, ये वीडियो (Funny Video) जितना आपको रोमांच से भरेगा, उतना ही मजेदार भी है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

Viral_Video (33)

सांप और कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

आइए बताते हैं आपको इस वीडियो (Social Media Viral Video) के बारे में... इस वीडियो में एक कुत्ता आराम से घोड़े बेचकर सो रहा होता है, तभी एंट्री होती है सांप की। अब सांप रेंगते हुए उस स्थान तक पहुंच जाता है, जहां कुत्ता सो रहा होता है। फिर क्या... सांप कुत्ते के ऊपर से निकलने की कोशिश करता है और तब शुरू होता है मजेदार सीन। जी हां, जैसे सांप कुत्ते के ऊपर से गुजरने ही वाला होता है, तभी कुत्ते की नींद खुल जाती है और फिर जो होता है, उसे देखने के बाद किसी की हंसी रुकने वाली तो नहीं ही है। कुत्ता इतनी तेजी से वहां रफूचक्कर होता है, जैसे कोई शेर आ गया हो। यकीन मानिए... इस वीडियो को देखने के बाद हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

End of Feed