Watch: बच्चे की शैतानी करने पर बंदरिया ने जड़ दिया चाटा, यूजर्स बोले - मां किसी की भी हो, होती एक जैसी ही हैं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 10, 2024, 05:09 PM IST

इंटरनेट पर एक बंदरिया का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप यूजर्स का कहना है कि बंदरिया एक अच्छी मां है, जो अपने बच्चे को गलत हरकत करने से रोक रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदरिया ने बच्चे को लगाया चाटा
  • छोटा बंदर कर रहा था गलत हरकत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Slaps Her Child For Misbehavior: सोशल मीडिया पर एनिमल्स के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें से कुछ हंसाते हैं तो जिंदगी का सबक दे जाते हैं। हाल ही में एक बंदरिया का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कुछ सीख लेंगे। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद सभी का रिएक्शन काफी इमोशनल वाला आ रहा है और वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बंदर का बच्चा शरारत कर रहा होता है, जिसे देखकर पास में बैठी उसकी मां उसे अपनी ओर खींचती है और एक चाटा लगाती है। मां बेटे की सुंदर वीडियो किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। जैसा आपकी मां ने आपकी गलती पर आपको चाटा लगाया होगा, बिल्कुल वैसा ही बंदरिया ने अपने बच्चे को थप्पड़ मारा है।

End of Feed