वायरल न्यूज़

Optical Illusion: गिलहरियों के झुंड में छिपा है चालाक चूहा, दम है तो खोजकर दिखाइए आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 10, 2024, 12:37 PM IST

Brain Test Today: तस्वीर में देखेंगे कि इसमें हर जगह गिलहरी नजर आती हैं। मगर इसमें एक जगह पर चालाक चूहा भी छिपा है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Image

तस्वीर में कहीं चालाक चूहा छिपा है। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपा है चालाक चूहा
  • दम है तो 15 सेकंड में खोजिए
  • नहीं खोज पाए तो जवाब भी मिलेगा

Brain Test Today: सोशल मीडिया की दुनिया में आप हर रोज तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखते होंगे। ऐसे इल्यूजन जिन्हें हल करने में दिमाग का दही हो जाता है। मगर तय समय में उसका हल नहीं मिलता है। मगर अच्छी बात है कि इन्हें हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की कसरत जरूर हो जाती है। अबकी बार हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने से आपका अच्छा मनोरंजन भी होगा।

गिलहरियों में छिपा है चूहा

सामने आई तस्वीर में देखेंगे कि इसमें हर जगह गिलहरी नजर आती हैं। घास के हरे मैदान में गिलहरियां मजे से खेल-कूद रही हैं। कुछ खाना खोजने में व्यस्त है। गिलहरियों की ये तस्वीर बहुत खूबसूरत नजर आती है। मगर बताया जाए कि गिलहरियों के झुंड में एक चालाक चूहा भी छिपा है। उसी चूहे को आपको खोज निकालना है। इसके लिए आपको पूरे 15 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उस चूहे को खोज निकाला तो आपको चैंपियन मान लेंगे।

जानिए कैसे खोजेंगे

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस चूहे को नहीं खोज पाएं हैं तो कोई बात नहीं है। हम आपको इसका जवाब भी बताएंगे। दरअसल उस चूहे को खोजने के लिए आपको पहले उसकी पूंछ खोजनी पड़ेगी। क्योंकि चूहे और गिलहरी की पूंछ में बहुत अंतर है। तस्वीर में दाईं तरफ ऊपर से बीच में देखिए, आप चूहे की पूंछ नजर आ जाएगी।

Result

Result

देखिए रिजल्ट

देख लिया ना चूहा गिलहरियों के बीच ऐसी जगह छिपा था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को हल करने से दिमाग की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article