Stunt Video: लड़कियों के इस हैरतअंगेज कारनामें को देख दंग रह गए लोग, आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 7, 2024, 12:40 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में दो लड़कियां बड़ी ही खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कियों ने किया खतरनाक स्टंट
  • स्टंट देख कायल हुई पब्लिक
  • जमकर वायरल हो रही ये वीडियो

Girls Amazing Stunt Viral Video: स्टंट का नाम सुनते ही लोग रोमांच से भर जाते हैं। दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनको स्टंट करना काफी पसंद है। कुछ तो स्टंट के ऐसे दीवाने भी आपको मिल जाएंगे, जिनकी कलाकारी देखने के बाद इंसान अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाता है। इनका हैरतअंगेज कारनामा इतना खतरनाक होता है, जिसे दोहराना भी खतरे से खाली नहीं होता। हाल ही में एक वीडियो भी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां बेहद ही खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दोनों लड़कियों ने गजब की कलाकारी दिखाई है, जिसे देखने के बाद आप भी इनके फैन हो जाएंगे। इनके हैरतअंगेज कारनामें को देखकर दुनिया इनकी दीवानी हो गई है। वीडियो में दोनों लड़कियों ने अपने मुंह के सहारे गोल रॉड पर अपने वजन को टिकाकर ये करतब दिखा रही हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है।

End of Feed