Viral: समंदर में ले रहा था सेल्फी का आनंद, मछली की जगह फेंक दिया मोबाइल, पूरा वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 22, 2023, 01:54 PM IST

ट्विटर पर एक कमाल का फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर के बीचों-बीच बोट पर मछली के साथ सेल्फी ले रहा था लेकिन उसके बाद उसने मछली की जगह अपना मोबाइल की फेंक दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मछली के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स
  • फिर मछली की जगह फेंक दिया अपना मोबाइल
  • जमकर वायरल हो रहा ये फनी वीडियो

Selfie With Fish Viral Video: कई बार कुछ ऐसे वीडियोज नजर आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद इतनी हंसी आती है कि रोके नहीं रुकती। ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप लोटपोट कर हंसने लगेंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स ने मछली की जगह अपना मोबाइल ही समंदर में फेंक दिया, जिसे देखकर यूजर्स भी तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स समंदर में बोट का आनंद ले रहा होता है और तभी वह एक मछली के साथ सेल्फी लेने लगता है। लेकिन इसके बाद उसको खुद मालूम नहीं होता कि उसके साथ क्या घटना होने वाली है। दरअसल, सेल्फी के बाद शख्स मछली फेंकना चाहता है लेकिन वह गलती से मछली की जगह मोबाइल ही फेंक देता है और फिर उसकी शक्ल देखने लायक होती है। ऐसा करने के बाद वह खुद एकदम से शॉक्ड रह जाता है।

End of Feed