वायरल न्यूज़

Optical Illusion: एनिमल लवर ही खोज पाएंगे इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर, ढूंढने के लिए मिला केवल 22 सेकंड का समय

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 22, 2023, 01:19 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस पजल की गुत्थी वही सुलझा सकता है, जो एक सच्चा एनिमल लवर होगा।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • दोनों तस्वीरों में ढूंढने हैं तीन अंतर
  • केवल 22 सेकंड का मिला समय

Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें अपलोड की जाती है और इनमें से कई सारी वायरल भी हो जाती है। इन सभी तस्वीरों में कुछ खास अंतर होता है और कुछ तस्वीरों में तो कोई शब्द या कोई वस्तु छिपी होती है, उसे ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। कुछ ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें दो तस्वीरें दी गई है। इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। तो क्या आप इन तस्वीरों की गुत्थी सुलझा पाएंगे..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर खोजने के लिए 22 सेकंड का समय दिया गया है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि इतना समय पर्याप्त है और उन्होंने तस्वीरों में तीन अंतर भी खोज निकाला है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें सुबह से लेकर शाम हो जा रही है फिर भी उन्हें इन तस्वीरों में अंतर नहीं दिखा। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी वही सुलझा सकता है, जो एक सच्चा एनिमल लवर हो।

Optical Illusion Eye Test Solution

ये रहा दोनों तस्वीरों में छिपा तीन अंतर

ये रहा दोनों तस्वीरों में छिपा तीन अंतर

अब तक आपने इस आर्टिकल को पढ़ भी लिया होगा और तस्वीर को भी अच्छे से देख लिया होगा तो क्या आपको तस्वीर में अंतर समझ में आया। अगर अभी तक आपको तस्वीर में कोई अंतर नहीं दिखा तो कोई बात नहीं। अब आप ऊपर दी गई तस्वीर में देखें। वहां आपको लाल रंग का सर्कल नजर आएगा, जहां आपको तस्वीर में छिपे तीन अंतर भी नजर आ जाएंगे। अब जब आपको इस तस्वीर का हल मिल गया है तो फिर तो आप चाहे तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी तस्वीर शेयर कर उनसे इसे हल करने के लिए बोल सकते हैं। फिर देखिए वे इस तस्वीर को सॉल्व करने में कितना समय लेते हैं?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article