वायरल न्यूज़

Animal Video: बकरी से ही पिट गया ताकतवर सांड, इतना मारा दुम दबाकर भाग गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 22, 2023, 04:05 PM IST

Animal Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि ताकतवर सांड बकरी से ही पिट गया। बकरी ने उसे इतना मारा कि बेचारा चुपचाप भाग खड़ा हुआ।

Image

बकरी ने खदेड़ दिया सांड। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
ताकतवर सांड से भिड़ गई बकरी
पिटने के बाद भी हिम्मत ना हारी बकरी
फिर इतना मारा दुम दबाकर भाग गया सांड

Wild Animal Video: सांड को सबसे ताकतवर जानवरों में से एक माना जाता है। इसकी ताकत का अंदाजा महज इससे लगाया जा सकता है कि अगर ये बिगड़ जाए तो बहुत तबाही मचाता है। गुस्से में घरों की दीवारें तक तोड़ देता है। अगर गलती से इंसान इसके सामने पड़ जाए तो टक्कर मारकर कई फीट हवा में उड़ देता है। ताकत के मामले में बड़े से बड़ा जानकर इसके सामने टिकने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। मगर कहा जाए कि एक छोटी सी बकरी ने अपनी टक्कर से सांड को घायल कर दिया। उसे पीछे हटने और भागने पर मजबूर कर दिया। सुनकर शायद आप यकीन ना करें, मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो बकरी से जुड़ा है, जिसने सांड को हरा दिया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया।

सांड को चुनौती देने पहुंची बकरी

सांड और बकरी का हैरान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि सांड आराम से सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक बकरी उसके करीब पहुंची और परेशान करने लगी। सांड उसपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता। मगर बकरी एक बार फिर उसके सामने खड़ी हो गई और टक्कर मारने लगी। अब सांड उसकी हिम्मत देखकर भड़क गया और खुद भी लड़ाई के मुड में आ गया। उसने अपना सींग नीचे किए और टक्कर मारकर बकरी को पीछे धकेल दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

बकरी ने सांड को खदेड़ दिया

फ्रेम में फिर जो दिखा सचमुच रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें बकरी पिटने के बावजूद एक फिर मैदान में कूद गई। अबकी वो पूरी ताकत से सांड पर हमला करती है, मगर वो इंचभर भी पीछे नहीं हटा। बकरी फिर भी लगातार कोशिश करती है और उसे अपने छोटे-छोटे सींगों से डरानी कोशिश करती है। हैरान हो जाएंगे कि कई बार पिटने के बावजूद बकरी फिर भी हिम्मत नहीं हारती। वो एक बार फिर सांड से दो-दो हाथ करती है, मगर इस बार सांड हिम्मत हार गया और दुम दबाकर भाग गया। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो इंस्टाग्राम पर MOTIVATION BOND🇮🇳 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article