Viral: इस शख्स ने लगाया ऐसा खतरनाक जुगाड़, बिना पहियों के ही चला दी गाड़ी, वीडियो देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 22, 2023, 11:34 AM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बिना पहियों के ही गाड़ी चलाता नजर आ रहा है। इसके लिए उसने जुगाड़ लगाया है, जिसे देख आपका माथा चकरा जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया गजब का देसी जुगाड़
  • बिना पहियों के चलाता नजर आया गाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी आंखें बार-बार साफ करके देखेंगे लेकिन फिर भी आपको इस पर यकीन नहीं होगा। अगर चश्मा लगाते हैं तो आप अपना चश्मा बार-बार साफ करेंगे फिर भी आपको इस वीडियो पर भरोसा नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में ड्राइवर ने बिना पहियों के ही गाड़ी चलाई है और वो भी बिल्कुल शानदार तरीके से। आइए देखते हैं ये वीडियो..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने बिना पहियों वाली गाड़ी चलाने के लिए ऐसा दिमाग लगाया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। दरअसल, जिस साइड पहिया नहीं था उस साइड ड्राइवर ने एक बांस की बल्ली लगा दी और फिर उसके सहारे वह अपनी गाड़ी चला रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है और किसी के बस की बात नहीं है।

End of Feed