तूफान के साथ तेज बारिश तक आ गई, मगर बारातियों ने खाना नहीं छोड़ा, वायरल हुआ गजब का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2025, 08:27 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बाराती खाने की टेबल पर बैठे थे तभी तेज बारिश आ गई। इससे कुछ मेहमान तुरंत उठकर भाग निकले, मगर कुछ अपनी जगह से नहीं तक हिले। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो विवाह से जुड़ा ही है। मगर इसमें कुछ ऐसा नजर आता है जो बेहद कम देखने को मिलता है। वीडियो में देखेंगे कि बारात बैंक्वेट हॉल पहुंच चुकी है। बारातियों के लिए लजीज भोजने का इंतजाम किया गया है। थोड़ी ही देर में बाराती खाने खाने के लिए कुर्सियों पर बैठते हैं।

Viral Video Today

विवाह से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

तूफान के साथ आई बारिश

यहां तक तो सबकुछ सामान्य रहता है। मगर इसके बाद जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। दरअसल बारातियों ने जैसे ही खाना शुरू किया तुरंत आंधी आने लगी। थोड़ी ही देर में आंधी तेज बारिश में बदल गई। इधर बारिश आई तो लोग भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में जाने लगे। मगर इन सबके बीच कुछ जबरदस्त नजारा कैमरे में कैद हो गया। इसमें देखेंगे कि बारातियों में कुछ मेहमान ऐसे थे जो तेज बारिश के बाद भी अपनी जगह से नहीं हिले।

End of Feed