Video: बच्चे से पूछा 'द' से क्या होगा, जवाब ने टीचर की ही बत्ती गुल कर दी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 22, 2024, 08:32 AM IST

Viral Video Today: क्लास के इस वीडियो में देखेंगे कि टीचर बच्चों को पढ़ा रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं। मगर इसमें एक बच्चे ने ऐसा कुछ कहा कि टीचर की बत्ती गुल हो गई।

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो छाया हुआ है। वीडियो क्लास से जुड़ा है, जिसमें टीचर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वो ब्लैकबोर्ड पर हिंदी वर्णमाला के अक्षर लिखते हैं और बच्चों से पढ़ने के लिए कहते हैं। वो बच्चों से एक-एक अक्षर पर एक शब्द भी बताने के लिए कहते हैं। क्लास में छात्रों से पूछते हैं कि 'द' से किया होता है। इसपर बच्चे जवाब देते हैं। किसी का जवाब होता है दवाई तो कोई दादी कहता है। कोई बच्चा द से दांत कहता है।

Viral Video

क्लास का ये वीडियो देखकर हंसी ना रोक पाएंगे। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

बच्चे के जवाब ने हिला दिया

इसमें आगे देखेंगे कि टीचर फिर क्लास में सबसे पिछली सीट पर बैठे छात्र के पास पहुंचे। वो उससे भी यही सवाल पूछते हैं। मगर बच्चे ने ऐसा झन्नाटेदार जवाब दिया कि टीचर की बत्ती गुल हो गई। उनकी समझ में ही नहीं आया कि आखिर बच्चे ने जवाब में क्या कह दिया। हालांकि बच्चे का जवाब सुनकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि टीचर ने बच्चे से पूछा कि द से क्या होता है बेटा। जवाब मिला द से दारू होता है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो सबसे ज्यादा मजेदार भी है।

End of Feed