Anupam Mittal Viral Post: सोशल मीडिया पर बिग ब्रांड्स की पोस्ट पर कई यूजर्स अपने अजीबोगरीब कमेंट से लोगों को गुदगुदाने का काम करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है मैट्रिमोनियल वेबसाइट
क्या है पोस्ट में
शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने जो चैट शेयर की है वो उनकी कंपनी की किसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन की है। इसमें @greenflagvivek नामक यूजर ने कमेंट किया था कि, 'ये सारे कपल्स मेरे ही फीड में क्यों आते हैं?' इस पर उसने अपने ही अकाउंट से कमेंट किया 'अबे तो तू क्यों जल रहा है।' शख्स के खुद से चैट करने का अंदाज यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इसीलिए इसे shaadi.com के CEO अनुपम मित्तल ने शेयर किया। अनुपम ने लिखा कि, “Shaadi.com का कमेंट सेक्शन कुछ और है।”
यूजर्स ने भी किया रिएक्ट
इस एक्स पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है। अब तक इस ट्वीट को 57 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट को सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने अनुपम मित्तल की पोस्ट को अपने किएटिव कमेंट से भर दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि, “क्या हो रहा है।” वहीं, दूसरे ने लिखा है कि, 'यह प्रफुल्लित करने वाला है।' तीसरे ने लिखा कि, 'बहुत मज़ेदार।'
