Shocking : भुवनेश्‍वर के कॉलेज की मेस के खाने में निकला मेंढक, फोटो वायरल होते ही मचा तगड़ा बवाल, देखें यूजर्स के कमेंट्स

Frog found in Mess Food : एक्‍स (पूर्व ट्विटर) यूजर अरांश ने लिखा कि, 'यह केआईआईटी भुवनेश्वर है, जो भारत के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 42वें स्थान पर है, जहां माता-पिता अपने बच्चे को इंजीनियरिंग की डिग्री दिलाने के लिए लगभग 17.5 लाख का भुगतान करते हैं।'

Frog found in Mess Food : भुवनेश्वर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज हॉस्टल की मेस में स्टूडेंट्स को परोसे गए भोजन में मेंढक पाया गया। एक सोशल मीडिया यूजर ने डरा देने वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जैसे ही ये फोटो वायरल हुई तुरंत यूजर्स को छात्रों के स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी। इस फोटो को देखने वाले बहुत से यूजर ने कॉलेज के खाने की और मेस प्रबंधन की निंदा की। इसके अलावा उन्‍होंने हॉस्टल में परोसे गए भोजन की क्‍वालिटी को लेकर अपने अनुभव भी शेयर किए।

​bhubaneswar college mess food, frog found in mess food, viral news, trending news, viral news in hindi



वायरल हो रहे मेंढक की फोटो। (फोटो क्रेडिट : @aaraynsh/X)

ऐसे समझें मामला

एक्‍स (पूर्व ट्विटर) यूजर अरांश ने लिखा कि, 'यह केआईआईटी भुवनेश्वर है, जो भारत के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 42वें स्थान पर है, जहां माता-पिता अपने बच्चे को इंजीनियरिंग की डिग्री दिलाने के लिए लगभग 17.5 लाख का भुगतान करते हैं। कॉलेज हॉस्टल में यही खाना परोसा जा रहा है। फिर हमें आश्चर्य होता है कि भारत से छात्र बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के लिए दूसरे देशों में क्यों जाते हैं।'

End of Feed