दुल्हन को गिफ्ट देने पहुंचे दूल्हे के दोस्त, मगर कुर्सी सहित बेचारी को गिरा दिया, मजेदार है VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 17, 2025, 08:16 AM IST

Dulha Dulhan Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे के दोस्त दुल्हन को गिफ्ट देने स्टेज पहुंचे हैं। मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ बेचारी दुल्हन कुर्सी सहित नीचे गिर पड़ी। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी ना रुकेगी।

Dulha Dulhan Ka Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शादी के मंच पर एक मजेदार और अनपेक्षित हादसा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त दुल्हन को गिफ्ट देने के लिए मंच पर पहुंचे। मगर उनकी हरकतों की वजह से दुल्हन की कुर्सी हिल गई और वह कुर्सी सहित गिर पड़ी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

स्टेज से गिर पड़ी दुल्हन

वीडियो में दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक तरीके से सजे मंच पर बैठे हुए हैं। दूल्हे के दोस्त गिफ्ट देने के बहाने मंच पर चढ़ते हैं और दुल्हन की कुर्सी को हिलाते हैं। मगर दुल्हन इससे असंतुलित होकर गिर जाती है। इस दौरान दूल्हा शांत बैठा रहता है, जिसने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया। दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया गया जो कॉमेडी की तरह दिखाता है।

End of Feed