Viral Video: जिम बना तालाब, फिर भी नहीं टूटा फिटनेस का जुनून! घुटनों तक पानी में भी लड़कों ने नहीं छोड़ा वर्कआउट

पानी से भरे जिम में डंबल उठाते और एक्सरसाइज करते लड़कों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जिम से जुड़े वीडियो (Video) अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी किसी का नया वर्कआउट लोगों का ध्यान खींचता है, तो कभी कोई भारी वजन उठाकर सबको हैरान कर देता है लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं और फिटनेस के जुनून की तारीफ भी कर रहे हैं।

flooded gym workout viral video

पानी से भरे जिम में वर्कआउट करते दिखे लड़के (Image credit- X/@gharkekalesh, AI Generated Image)

जिम में भर गया पानी, फिर भी एक्सरसाइज करते रहे लोग

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि तेज बारिश के बाद एक जिम के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है। पूरा फर्श पानी में डूबा हुआ है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में जिम बंद कर दिया जाता है, या फिर लोग पानी निकालने में लगे रहते हैं लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था। दरअसल, यहां पानी भरने के बावजूद जिम में मौजूद लड़कों ने अपनी एक्सरसाइज नहीं रोकी। कोई डंबल उठा रहा है, तो कोई मशीन पर वर्कआउट कर रहा है। कुछ लोग पानी के बीच खड़े होकर आराम से बाइसेप्स कर्ल करते दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed