सिर्फ सनलाइट के लिए एक फ्लैट का किराया 80 हजार रुपए, बेंगलुरु में रहने वाली महिला ने शेयर किया अपना अनुभव

महानगरों में रहना इतना महंगा होता जा रहा है कि आजकल लोगों से बुनियादी चीज को भी प्रीमियम सर्विस का हवाला देकर उनसे पैसा ऐंठा जा रहा है। लोग अच्छी लोकेशन, हवा, रोशनी और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी भारी कीमत चुकाने को मजबूर हैं।

बेंगलुरु को देश देश की आईटी राजधानी भी कहा जाता है। जहां लोगों को नौकरी के साथ-साथ अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए भी बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है। बेंगलुरु में किराए का घर खोजना और उसका किराया भरना भी इतना मुश्किल काम है कि अक्सर लोग इससे जुड़े अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करते रहते हैं। बेंगलुरु में बढ़ते किराए को लेकर अब हालात ऐसे हो गए हैं कि छोटी-सी सुविधा के लिए भी लोगों से मोटी से मोटी रकम वसूली जा रही है। हाल ही में एक महिला ने कुछ ऐसा ही अपना अनुभव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

End of Feed