(आज का वायरल वीडियो (15-02-2026): महाशिवरात्रि (Maha Shivratri Viral Video) पर सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हुआ। पूजा और आरती के बीच लोग हैरान रह गए, क्योंकि पूजा एक फिल्म स्टार की हो रही थी। इस नजारे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि यह सिर्फ फैन का प्यार है या आस्था और दीवानगी की मिसाल।Madurai (तमिलनाडु) में सुपरस्टार Rajinikanth के एक समर्पित फैन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बेहद खास अंदाज में पूजा-अर्चना कर चर्चा बटोर ली। कार्तिक नामक इस प्रशंसक ने अपने घर के अंदर बनाए गए मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया, जो लगातार तीसरे साल आयोजित की गई।
सिनेमा जगत में 50 साल हुए पूरे
कार्तिक ने बताया कि इस बार की पूजा और भी खास रही, क्योंकि इसमें भगवान शिव के रूप में रजनीकांत की छवि का इस्तेमाल किया गया। यह रूप उनकी फिल्म Uzhaippali में दिखाया गया था, जिसे फैंस के बीच आज भी काफी पसंद किया जाता है। पूजा के दौरान रजनीकांत की तस्वीर को 500 वडा से बनी विशाल माला पहनाकर सजाया गया। यह माला अभिनेता के सिनेमा जगत में 50 साल पूरे होने के सम्मान में अर्पित की गई थी। मंदिर को पारंपरिक तरीके से सजाया गया और भक्तिभाव के साथ विशेष प्रार्थनाएं की गईं।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
कार्तिक का कहना है कि वह लंबे समय से रजनीकांत के प्रशंसक हैं और उन्हें भगवान शिव का रूप मानते हुए हर साल महाशिवरात्रि पर पूजा करते हैं। इस अनोखी श्रद्धा और फैनडम को देखकर स्थानीय लोग भी काफी प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर इस अनोखे पूजा आयोजन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग कार्तिक की भक्ति और रजनीकांत के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स भी वीडियो देखने के बाद अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
