'ॐ नमः शिवाय' गाकर विदेशी लड़की ने बांधा समां, महाशिवरात्री पर शिव भजन का यह Video हुआ वायरल
- Authored by: Pankaj Yadav
- Updated Feb 14, 2026, 11:54 PM IST
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, यह वीडियो अपनी सादगी और भक्ति के कारण सबसे अलग है। जहां एक विदेशी लड़की शिव भक्ति में डूबी नजर आ रही है और वह शिव भजन गा रही है।
शिव भजन गाती विदेशी लड़की (Instagram/@mira_elara_)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीत लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में वह महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का भजन गा रही है। शिव भजन के दौरान लड़की की साफ और सुरीली आवाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
लड़की ने गिटार बजाकर गाया शिव भजन
यह वीडियो Instagram पर @mira_elara_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की गिटार लेकर बैठी है और कैमरे के सामने 'ॐ नमः शिवाय' भजन गा रही है। जैसे ही लड़की भजन गाना शुरू करती है, माहौल भक्तिमय हो जाता है।
लड़की के सुर ने सबको कर दिया मंत्रमुग्ध
आमतौर पर जब कोई विदेशी हिंदी गाने की कोशिश करता है, तो उच्चारण में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन इस लड़की का उच्चारण इतना साफ है कि सुनने वाले हैरान रह जाते हैं। उसके गाने में न कोई दिखावा है और न ही बनावट, बस सादगी और सच्ची श्रद्धा नजर आ रही है। लोगों को सबसे ज्यादा उसकी आवाज और उसकी भावनाएं पसंद आईं। जहां उसने अपने सुरों से यह कर दिखाया कि संगीत दिल से निकलता है और सीधे दिल तक पहुंचता है।
वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया अपना प्यार
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि उसका गाना बहुत अच्छा लग रहा है तो कोई लिख रहा है कि संगीत सच में सभी देशों और भाषाओं को जोड़ता है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि यह वीडियो सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की मिसाल है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
