वायरल न्यूज़

'कमली-कमली' गाने पर लड़की ने ऑफिस में किया बेहद ही कातिलाना डांस, Video से नहीं हट रही लोगों की नजर

'धूम 3' फिल्म का सुपरहिट गाना "कमली-कमली" पर एक लड़की ने अपने ऑफिस में डांस कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग उस लड़की के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

Image

ऑफिस में डांस करती लड़की (X/@WokePandemic)

सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडियो खूब छाया हुआ है। जिसमें एक लड़की अपने ऑफिस में 'धूम 3' फिल्म का सुपरहिट गाना "कमली-कमली" पर कातिलाना अदाओं के साथ डांस कर रही है। लड़की का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

'कमली-कमली' गाने पर लड़की ने किया शानदार डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने ऑफिस में 'कमली-कमली' गाने पर ऐसा कातिलाना और धमाकेदार डांस किया कि लोग यह वीडियो बार-बार देखने को मजबूर हो रहे हैं। वीडियो में इस गाने पर लड़की के डांस स्टेप्स और एक-एक मूव्स इतने शार्प, ग्रेसफुल और एनर्जेटिक हैं कि देखने वाले झूमने पर मजबूर हो जाते हैं।

मस्ती में बदल गया ऑफिस का बोरियत भरा रूटीन

लड़की के हाई-एनर्जी स्टेप्स, वेस्ट मूवमेंट्स और एक्सप्रेशंस से भरा यह परफॉर्मेंस देख ऐसा लग रहा है जैसे उसके अंदर कैटरीना कैफ की आत्मा आ गई हो। उसके डांस ने ऑफिस के बोरियत भरे रूटीन को पल भर में मस्ती में बदल देता है। आसपास बैठे लोग उसके लिए तालियां बजाते और चीयर करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो देख लोगों को आ गई कैटरीना कैफ की याद

यह वायरल वीडियो हालांकि पुराना है लेकिन एक बार फिर से यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। साथ ही यह वीडियो लोगों के दिलों में बस गया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग लड़की के डांस मूव्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कैटरीना कैफ की याद आ गई! क्या मूव्स हैं यार!" दूसरे ने लिखा, "काम की जगह मस्ती! ऐसे ऑफिस में ही काम करना चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article