Stunt Video: चलती बाइक से अचानक छूटने लगे पटाखे, नजारे देख आंखों के सामने छा जाएगा अंधेरा

इंस्टाग्राम पर बाइक स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके आंखों के सामने अंधेरा छा जाएगा। इस वीडियो में राइडर ने बाइक से पटाखे छोड़े हैं, जो कमाल का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक से पटाखे की बौछार
  • स्टंट का सबसे खतरनाक खेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Firecrackers Bike Stunt Video: इंटरनेट पर बाइक का एक ऐसा स्टंट वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएगी और आपके आंखों के सामने अंधेरा छा जाएगा। लोगों का कहना है कि ऐसा वीडियो (Viral Video) आज तक कभी नहीं देखा। हालांकि, कुछ राइडर को सलाह दे रहे हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Firecrackers Bike Stunt Video

चलती बाइक से राइडर ने छोड़े पटाखे (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको कई सारी सुपरबाइक एक साथ चलती नजर आएगी। इस दौरान एक राइडर बाइक के आगे पटाखे बांधकर छोड़ता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। उसके इस करतब को लेकर काफी लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

End of Feed