Fight in Flight: बैंकॉक से इंडिया आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर हाथापाई, वीडियो वायरल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 29, 2022, 11:10 AM IST

Fight in Flight Viral Video: बैंकॉक से कोलकाता आ रही फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच जमकर हाथापाई हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट
  • यात्रियों के बीच जमकर हुई हाथापाई
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Fight in Flight: सोशल मीडिया पर फ्लाइट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। इस वीडियो (Fight Viral Video) को देखने के बाद लोग हैरान हैं और घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला मामला बैंकॉक से कोलकाता आ रही एक फ्लाइट का है। जहां पहले दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू होती है और देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है।

Fight Video

यात्रियों के बीच मारपीट

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 26 दिसंबर की है। बताया जा रहा है कि यह घटना विमान के टेकऑफ के लिए रनवे पर जाने से ठीक पहले हुई थी। वायरल वीडियो (Fight in Flight Viral Video) में आप देख सकते हैं किसी तरह दो यात्रियों के बीच बहस हो रही है। एक यात्री कहता है कि शांति से बैठ जाओ। वहीं, दूसरा यात्री कहता है अपना हाथ नीचे रख। महज कुछ सेकेंड के भीतर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं दोनों के बीच थप्पड़बाजी भी होने लगती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट क्रू बीच-बचाव के लिए पहुंचते हैं और किसी तरह मामले को शांत कराते हैं। वहीं, एक यात्री ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

End of Feed