Old Men Ladai Video: बुजुर्गों के बीच ईंट-पत्थर से हाहाकारी लड़ाई, नजारा देख भूल जाएंगे WWE

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 6, 2023, 01:37 PM IST

Old Men Fight Viral Video: किसी बात को लेकर दो बुजुर्गों के बीच खतरनाक अंदाज में लड़ाई होने लगी। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्गों के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारे लोगों की नजरें ठहर गई
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है हाहाकारी वीडियो

Ladai Viral Video: आमतौर पर ज्यादा उम्र होने के बाद लोग आराम करते हैं। घरों से कम निकलते हैं और सभी से प्रेम भाव के साथ रहते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो बुजुर्गों ने ऐसा गदर मचाया है, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। क्योंकि, दोनों जिस तरह ईंट-पत्थर से लड़ रहे थे और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे उसे देखकर यकीन मानिए आप एक पल के लिए 'WWE' को भी भूल जाएंगे।

Fight Video

बुजुर्गों के बीच खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

बुढ़ापा आते ही ज्यादातर लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं। कई लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते हैं, तो कई घूम-टहल तक नहीं सकते। उसी उम्र में दो बुजुर्गों ने गदर काट दिया है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो (Fight Viral Video) में आप देख सकते हैं किसी बात को लेकर दो बुजुर्गों के बीच लड़ाई छिड़ गई है। दोनों एक-दूसरे 'जानी-दुश्मन' बने हुए हैं। एक बुजुर्ग नीचे गिरा पड़ा है, जबकि दूसरा उसके सीने पर बैठकर ईंट से हमला करने की कोशिश कर रहा है। दोनों में से कोई भी हार मानने या रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है आज दोनों एक-दूसरे को छोड़ने वाले नहीं हैं।

End of Feed