Viral Video: फादर्स डे पर बेटी का प्यार देख भावुक हुए पापा, बोले- “मुझे कभी फूल नहीं मिले”

प्यार जताने के लिए बड़े-बड़े गिफ्ट्स की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी एक छोटा सा फूल भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। कुछ ऐसा ही किया एक लड़की ने फादर्स डे के मौके पर किया।

फादर्स डे एक ऐसा खास दिन होता है, जब लोग अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते हैं लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने पिता के सामने अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) वायरल हो रहा है, जिसने इस कमी को बहुत खूबसूरत तरीके से पूरा कर दिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रा पर @kapoor_thecriminal_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

fathers day viral video daughter surprise emotional father reaction

बेटी ने अपने पापा को दिया यह शानदार सरप्राइज (Instagram/@kapoor_thecriminal_)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बेटी ने खास सरप्राइज के साथ कुछ इस अंदाज में जताया प्यार

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बेटी अपने पिता के लिए एक छोटा सा लेकिन बेहद खास सरप्राइज प्लान करती है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है पिता अपने काम में लगे होते हैं और उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि उनकी बेटी उनके लिए क्या करने वाली है। कुछ ही पलों बाद बेटी हाथ में फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता लेकर अपने पिता के पास पहुंचती है। यह देखकर पिता पहले तो थोड़ा हैरान होते हैं। शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें इस तरह कोई फूल देगा। जैसे ही बेटी उन्हें वह गुलदस्ता देती है, उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान आ जाती है।

End of Feed