Viral Video: पापा नई कार लेकर घर पहुंचे, बच्चों की खुशी देखकर आपका भी दिल हो जाएगा खुश

नई कार लेकर घर पहुंचे पिता को देखकर बच्चों की खुशी देखने लायक थी। नई कार के साथ छोटी बच्चियों का यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो हंसा देते हैं तो कुछ दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही खूबसूरत वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें एक पिता नई कार लेकर घर पहुंचते हैं, लेकिन असली खुशी की वजह उनकी कार नहीं बल्कि बच्चों की मासूम खुशियां है।

Father New Car and Kids Reaction Viral Video

पापा की नई कार पर बच्चों के रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल (X/@TheBestqueenx)

कार से ज्यादा वायरल हुई बच्चों की मासूम खुशी

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तीन छोटी बच्चियां अपने घर के दरवाजे पर खड़ी होकर अपने पापा की राह देख रही है। दूर से एक सफेद रंग की नई SUV चमचमाते हुए दिखती है, जिसे उन बच्चियों के पापा ड्राइव करके घर ला रहे थे। जैसे ही वह कार बच्चियों को दिखती है वे खुशी के मारे झूम उठती हैं। जब कार घर के चौखट पर आकर रुकती है तब पापा की तीनों परियां दौड़ते हुए कार के पास जाती हैं और उसे निहारते हुए उसमें अंदर बैठने के लिए कार के गेट पर ही लटक जाती हैं। उन्हें नई कार के आने की इतनी खुशी रहती है कि वे कार के दरवाजे पर ही लटककर अंदर घुसने की कोशिश करने लगती हैं। यह देख बच्चियों के पापा उन्हें कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठने को कहते हैं।

End of Feed