Father Daughter Emotional Video: शादी का सीजन हो या ना हो, लेकिन सोशल मीडिया साइट्स पर शादी के कई पल देखने को मिल जाते हैं। कभी मस्ती भरा डांस तो इमोशनल कर देने वाला नजारा। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिला। वीडियो में एक पिता और उसकी बेटी के रिश्ते को देखा जा सकता है, ये नजारा आपको इमोशनल कर देगा और आपकी आंखें भर आएंगी।
मेहंदी फंक्शन में बाप बेटी का इमोशनल वीडियो (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक लड़की का मेहंदी फंक्शन का प्रोग्राम चल रहा है, जिसमें वह अपने पिता के साथ डांस करती नजर आ रही है। बाप-बेटी का ये डांस वीडियो आपको इमोशनल कर देगा। वीडियो में आपको 'पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई' गाना सुनाई देगा, जिस पर लड़की डांस कर रही है। तभी उसके पिता की एंट्री होती है और फिर पापा भी इमोशनल हो जाते हैं और बेटी से लिपटकर रोने लगते हैं।
मेहंदी फंक्शन में बाप बेटी का इमोशनल वीडियो
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बेटी एक पिता के लिए उसकी जान से बढ़कर होती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि काफी इमोशनल कर देने वाला सीन है। बता दें, ये वीडियो '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर 1 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
