वायरल न्यूज़

Video: मालकिन ने अपने डॉगी को बर्थडे में गिफ्ट की ढाई लाख की सोने की चेन, लोग बोले- किस्मत हो तो कुत्ते जैसी

Viral Video: महिला ने अपने पालतू कुत्ते को उसके जन्मदिन पर 2.5 लाख रुपये की सोने की चेन गिफ्ट में देकर इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया। यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है।

Image

कुत्ते को सोने की चेन (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पालतू कुत्ते का था जन्मदिन
  • महिला ने दिया अनोखा गिफ्ट
  • देखकर आप भी होंगे हैरान

Viral Video: आपने देखा होगा कि कुछ लोग कुत्ते-बिल्ली पालते हैं और उनके लिए ऐसी-ऐसी चीजें करते हैं। जो इंसानों के नसीब में भी नहीं होती हैं। इसी क्रम में एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर जो किया, उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मुंबई की रहने वाली सरिता सलदान्हा नाम की महिला ने अपने पालतू कुत्ते को उसके जन्मदिन पर 2.5 लाख रुपये की सोने की चेन गिफ्ट में देकर इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया। महिला इसके साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

महिला ने पालतू कुत्ते को गिफ्ट किया चेन

दरअसल, चेंबूर स्थित एक ज्वेलरी स्टोर अनिल ज्वैलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते को उसके जन्मदिन पर सोने की एक मोटी चेन पहनाई। यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। आप देख सकते हैं कि कुत्ता भी बड़े बेसब्री से चेन का इंतजार करता नजर आता है। देखें वीडियो-

दूसरी तरफ महिला अपने पालतू कुत्ते के लिए एक बेहतरीन चेन चुनती है। अनिल ज्वैलर्स द्वारा वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'हमारी संरक्षक सरिता ने अपने प्यारे कुत्ते टोगर का जन्मदिन एक खास तरीके से मनाने का फैसला किया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, वह अनिल ज्वैलर्स गई और अपने दोस्त के लिए एक शानदार चेन चुनी। उन्होंने जब चेन को टाइगर को दिया, तो वह खुशी से पूंछ हिलाने लगा।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article