रातों रात फेमस हो गया था ये चायवाला, अब किया ऐसा कारनामा..पढ़कर तारीफ करेंगे आप

Pakistani Tea Seller Arshad : अरशद ने पाकिस्‍तान के बाद लंदन में भी चाय का कैफे खोला है। ये कैफे उन्होंने पूर्वी लंदन के इलफोर्ड लेन में शुरू किया है। अरशद ने बताया है कि, वे अपने नए सफर के लिए काफी ज्‍यादा एक्‍साइटेड हैं।

Pakistani Tea Seller Arshad : पाकिस्‍तान का वो चाय वाला तो आपको याद ही होगा, जिसकी आंखों ने कुछ समय पहले लोगों को दीवाना बना दिया था। अगर आपको नहीं याद है तो बता दें कि, हम बात कर रहे हैं कि पाकिस्‍तान के अरशद खान की जिनकी फोटो को फोटोग्राफर जिया अली खान ने शेयर किया था। देखते ही देखते कुछ समय के बाद उसकी फोटो इतना वायरल हुई कि अरशद सोशल मीडिया स्‍टार बन गया। इस फोटो के वायरल होने के बाद अरशद की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी। इसके बाद उन्‍हें मॉ‍डलिंग करने के ऑफर मिलने लगे थे। एक बार फिर से वो चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्‍होंने इस्लामाबाद में अपना एक चाय का कैफे खोला है। फिलहाल तो उनके पाकिस्तान में 3, लाहौर में 2 और एक मुरी में एक आउटलेट है।

​Famous Tea Seller, Pakistani Tea Seller, Pakistani Tea Seller Arshad

पाकिस्‍तानी चायवाला अरशद।

लंदन में पाकिस्‍तानी चाय

अरशद ने पाकिस्‍तान के बाद लंदन में भी चाय का कैफे खोला है। ये कैफे उन्होंने पूर्वी लंदन के इलफोर्ड लेन में शुरू किया है। अरशद ने बताया है कि, वे अपने नए सफर के लिए काफी ज्‍यादा एक्‍साइटेड हैं। अपने फॉलोअर्स के लिए चाय बनाने में उन्‍हें बहुत खुशी मिलेगी। लंदन से काफी फैन्‍स उनसे रिक्‍वेस्‍ट कर रहे हैं। इंटरनेशनल चाय की पहली दुकान इलफोर्ड लेन के पास है। अरशद बताते हैं कि, दुर्रानी ब्रदर्स के साथ मिलकर उन्‍होंने लंदन में चाय का कैफे शुरू करने का फैसला लिया है।

End of Feed