बैंड बाजा सब बजा दिया, मगर बंदे को नींद से नहीं उठा पाया कोई, देखिए मजेदार VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 13, 2024, 08:17 AM IST

Best Funny Video Today: वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स इतनी गहरी नींद में सोया हुआ है कि उसे बैंड बाजे का शोर भी उठा नहीं पाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इतना गहरी नींद में सोया शख्स
  • कुम्भकर्ण को भी फेल कर दिया
  • देखिए आज का सबसे फनी वीडियो

Best Funny Video Today: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो जमकर देखा रहा है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसे कुम्भकर्ण की उपाधि दी जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें देखेंगे कि शख्स आराम से सोया हुआ है और उसे लोग उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हैरानी होगी कि शख्स को उठाने के लिए सारे जतन कर लिए, मगर बंदे को कोई नहीं उठा पाया। हालांकि शख्स का ये वीडियो नेटिजन्स को इतना पसंद आया है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

कुम्भकर्ण को भी फेल कर दिया

शुरुआत से वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स घर के बाहर पार्क में आराम बैठा है। मगर बंदा इतना थका हुआ था कि बैठते ही नींद आ गई। नींद भी इतनी गहरी आई कि शोर मचाने पर भी नहीं उठाता है। इसमें आगे देखेंगे कि परिवार के सदस्य उसे उठाने के लिए पहुंचते हैं मगर बहुत कोशिश के बाद भी वो नहीं उठता है। अब शख्स को उठाने के लिए बैंड बाजा मंगवाया गया। इसमें देखेंगे कि बैंड बाजा शख्स के कान के बिल्कुल करीब बजाया जाता है। मगर फ्रेम में अब जो कुछ दिखाई देगा शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। शख्स की नींद देखकर लगेगा कि इसने कुम्भकर्ण को भी फेल कर दिया

End of Feed