सोशल मीडिया पर आए दिन आवारा पशुओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां एक गुस्सैल सांड ने रास्ते में आए ट्रैक्टर को देखते ही ऐसा जोरदार हमला किया कि लोग देखकर दंग रह गए। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सांड गुस्से से लाल होकर सींग आगे करके ट्रैक्टर पर जोरदार हमला कर देता है। वह अपने सींग से उस ट्रैक्टर को इतनी जोरदार टक्कर मारता है कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पिचक जाता है और ट्रैक्टर किसी खिलौने की तरह हवा में उठ जाता है।
सांड ने ट्रैक्टर के उड़ाए चिथड़े (X/@TheFigen_)
ये भी पढ़ें: बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ गंजा, मुंडन संस्कार का यह प्यारा सा Video खूब हो रहा वायरल
सांड ने ट्रैक्टर पर किया जोरदार हमला
वीडियो कब और कहां का है, इस बारे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। सड़क पर ट्रैक्टर को देख सांड रास्ता ब्लॉक करके खड़ा हो गया। ट्रैक्टर ड्राइवर आगे कुछ करता उससे पहले सांड ट्रैक्टर की तरफ दौड़कर जाता है और उसे जोरदार टक्कर मार देता है। खुद के आगे गुस्सैल सांड को इस तरह से देख ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर उतर जाता है। सांड भी पीछे हटने का नाम नहीं लेता और एक के बाद एक कई बार वह ट्रैक्टर पर जोरदार तरीके से हमला करता है। सांड के टक्कर से ट्रैक्टर का फ्रंट हिस्सा काफी डैमेज हो जाता है और वह ऊपर की तरफ उठ जाता है।
बुल पावर देख दंग रह गए लोग
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 9 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा और 9400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में लोग सांड की इस ताकत को देख सन्न रह गए। वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो देसी हल्क है भाई!" दूसरे ने लिखा, "ट्रैक्टर भी हार गया, इस बुल पावर के आगे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
