Viral Video: खोदा पहाड़ निकली चुहिया! चलती ट्रेन में इमरजेंसी अलार्म बजते ही मची अफरातफरी, सच जान नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: चलती ट्रेन के एसी कोच में अचानक फायर अलार्म बजने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी अनाउंसमेंट सुनते ही गहरी नींद में सो रहे लोग जान बचाने के लिए नीचे उतरकर भागने लगे। जांच में पता चला कि ट्रेन की इलेक्ट्रिक सप्लाई में एक चूहा मर गया था।

Viral Video: ट्रेन का सुहाना सफर कभी भी अप्रत्याशित मोड़ ले सकता है। लेकिन कई बार सुरक्षा अलर्ट के पीछे कोई बड़ी तबाही नहीं, बल्कि एक बेहद अजीबोगरीब वजह छिपी होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन के एसी कोच में अचानक फायर अलार्म बजने लगता है। अलार्म और ऑटोमेटेड अनाउंसमेंट की आवाज सुनते ही सो रहे यात्रियों के होश उड़ गए और कोच में अफरातफरी का माहौल बन गया। लेकिन, जब लोगों को सच्चाई पता चली तो सब हैरान रह गए।

End of Feed