ना बाल्टी, ना जग...नल से सूंड में पानी भरकर पीते दिखा गजराज, 'स्मार्ट' हाथी को देख लोग हुए हैरान, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक बेहद मजेदार और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हाथी बहते हुए नल के नीचे अपनी सूंड को बिल्कुल एक गिलास या कप की तरह बनाकर उसमें पानी इकट्ठा करता है और फिर उसे बड़े मजे से पीता है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों के मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो (Trending Video) आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन, हाल ही में सामने आए इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। अक्सर आपने हाथियों को नदी या तालाब से पानी पीते देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा, लेकिन इस गजराज का पानी पीने का तरीका इतना अनोखा है कि आप अपनी हंसी और हैरानी रोक नहीं पाएंगे। आलम ये है कि गजराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

End of Feed