वायरल न्यूज़

Viral Video: इंसानी हरकतों से गुस्साए गजराज, सड़क पर खड़ी बस पर कर दिया हमला

सड़क पर खड़ी बस पर एक हाथी ने हमला कर दिया। जिसे देख लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

बस पर हमला करता हाथी (X/@manas_muduli)

जंगली जानवरों से छेड़खानी करना या उन्हें परेशान करना बहुत खतरनाक हो सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक गुस्साए हाथी ने सड़क पर खड़ी बस पर हमला कर दिया। यह घटना ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर इलाके की बताई जा रही है।

क्या दिखा वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के पास एक सड़क पर बस खड़ी है। तभी अचानक एक हाथी वहां आता है और गुस्से में बस पर हमला कर देता है। वह एक ही झटके में बस का शीशा तोड़ देता है। ड्राइवर हालात को समझते हुए बस को पीछे ले जाने लगता है, जिससे कुछ देर के लिए हाथी का ध्यान हट जाता है। लेकिन तभी एक व्यक्ति डंडा लेकर हाथी के सामने आ जाता है और भागने लगता है। इससे हाथी और ज्यादा भड़क जाता है और उसके पीछे दौड़ पड़ता है। कुछ समय बाद हाथी शांत हो जाता है और लोग राहत की सांस लेते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @manas_muduli नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में घटना के बारे में बताते हुए लिखा है, "जंगली जानवरों का सम्मान करना जरूरी है, क्योंकि सड़कें उनके घरों से होकर गुजरती हैं।" वीडियो पर कई लोगों के कमेंट भी आए हैं। जहां अधिकतर लोगों ने कमेंट कर कहा कि हमें जानवरों से सही तरीके से व्यवहार करना नहीं आता, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article