वायरल न्यूज़

'बोले चूड़ियां' गाने पर दो भाइयों ने दिया शानदार परफॉर्मेंस, एक ने किया डांस तो दूसरे ने अपनी गायकी से लोगों को चौंकाया

दो छोटे बच्चों के नाचने-गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर छाया हुआ है कि लोग इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। दोनों बच्चे 'बोले चूड़ियां' गाने पर नाच और गा रहे हैं।

Image

बोले चूड़िया गाने पर नाचते-गाते दिखे नन्हें बच्चे (Instagram/@restu_singgih_hanggara)

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो नन्हें लड़कों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे बॉलीवुड गाना 'बोले चूड़ियां (Bole Chudiyan)' पर नाचते-गाते दिख रहे हैं। ये दोनों लड़के इंडोनेशिया के रहने वाले हैं और दोनों भाई हैं। 'बोले चूड़ियां (Bole Chudiyan)' गाना फिल्म कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham) का है, जिसे भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है।

बच्चो के नाचने-गाने का वीडियो हुआ वायरल

रेस्तु और सिंग्गीह नाम के ये दोनों भाई इस वीडियो को अपने Instagram अकाउंट @restu_singgih_hanggara से शेयर किया है। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों लोगों के दिलों तक पहुंच गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों भाइयों में से बड़ा भाई गिटार बजाते हुए गाना गा रहा है। जबकि छोटा भाई उसके साथ नाचता और मुस्कुराता नजर आ रहा है।

गिटार, डांस और बच्चों की मुस्कान ने बनाया वीडियो को खास

दोनों बच्चों की एनर्जी और बॉन्डिंग इतनी शानदार है कि देखने वाले इस वीडियो को देख खुश हो जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन भाइयों को हिंदी भाषा ठीक से नहीं आती, फिर भी उन्होंने गाने को बहुत अच्छे से गाया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में दोनों लड़को पर खूब प्यार लुटाया। किसी ने लिखा, “यह वीडियो देखकर दिल खुश हो गया।” तो किसी ने कहा, “छोटा भाई बहुत प्यारा है, उसकी एनर्जी कमाल की है।” इस वीडियो को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब भारतीय संगीत की पहुंच पूरी दुनिया तक फैली हुई है। अलग देश, अलग भाषा और अलग संस्कृति होने के बावजूद बॉलीवुड के गाने सबको एक साथ ले आते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article