वायरल न्यूज़

टूर पर निकली नीदरलैंड की महिला बाइकर ने बगीचे में कैंप लगाने की मांगी इजाजत, हरियाणवी परिवार ने दिल खोलकर किया स्वागत

नीदरलैंड की रहने वाली और पूरे भारत में अकेले यात्रा कर रही मीके के लिए हरियाणा का यह परिवार हमेशा के लिए उनके दिल में समा गया। फिलहाल महिला बाइकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जकर वायरल हो रहा है।

कैंप लगाने के लिए इजाजत लेती विदेशी महिला बाइकर

कैंप लगाने के लिए इजाजत लेती विदेशी महिला बाइकर (Instagram/@meikehijman)

सोशल मीडिया पर बाइकर्स के तमाम वीडियो वायरल होते हैं। जहां कोई पहाड़ों की सैर करता दिखता है तो कोई स्टंट करते हुए। हाल में एक विदेशी महिला बाइकर का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला भारत के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने अपनी बाइक से निकली हुई है। इस दौरान वह भारत के गांवों से होकर गुजर रही है। ऐसे में वह हरियाणा के किसी गांव में पहुंचती है। जहां वह गांव की ही एक महिला से उसके बगीचे में कैंप लगाकर ठहरने की इजाजत मांगती है। जिसके बाद वह हरियाणवी परिवार उस विदेशी महिला का दिल खोलकर स्वागत करता है और उसे अपने बगीचे में कैंप लगाने की इजाजत भी दे देता है।

बाइकर ने बगीचे में कैंप लगाने की मांगी इजाजत

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर महिला ने खुद अपने अकाउंट @meikehijman से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वायरल वीडियो के मुताबिक महिला नीदरलैंड की रहने वाली है और उसका नाम मीके हिजमैन है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मीके अपनी यात्रा के दौरान हरियाणा के किसी गांव से गुजर रही हैं। तभी उनकी नजर वहां खेतों में काम करने वाली एक महिला पर गई। जिसके बाद मीके ने उस महिला से इंग्लिश में पूछा कि क्या वह एक रात के लिए उनके बगीचे में अपना कैंप लगा सकती है।

इसे कहत हैं अतिथि देवो भव:

उस महिला को मीके की बात शायद समझ नहीं आई। तभी महिला ने मीके की बातों को समझने के लिए अपने बेटे तुषार गुज्जर को बुलाया और महिला की बातों को अपनी भाषा में समझाने को कहा। लड़के ने अपनी मां को बताया कि ये महिला बाहर से आई हुई हैं और वे रात भर के लिए हमारे बगीचे में अपना कैंप लगाना चाहती है। जिसके बाद उस हरियाणवी महिला ने मीके के लिए जो कुछ किया वह उनकी सोच से भी परे था।

हरियाणवी परिवार ने किया मीके का जोरदार स्वागत

मीके ने अपने वीडियो में बताया कि उस हरियाणवी परिवार ने उसका इतना शानदार स्वागत किया कि जिसे वे अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भुला सकतीं। महिला ने बताया कि उस हरियाणवी परिवार ने उन्हें बाहर बगीचे में सोने के बजाय अपने घर में सुलाया और सोने से पहले उन्हें चाय, रात का भोजन और सोने के लिए एक आरामदायक जगह दी। मीके के इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और लइक्स मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article