Video: पीछे मुड़कर आया हाथी, सामने दिखा सरप्राइज, फिर जो हुआ उसने लाखों लोगों को मुस्कुराने पर कर दिया मजबूर

एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक हाथी का जन्मदिन मना रहे हैं। हाथी भी अपने बर्थडे पर खुशी से झूम रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही प्यारा वीडियो (Video) लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया जा रहा है। उसके लिए तरह-तरह के ताजे फलों से भरा एक बड़ा बुफे तैयार किया गया है, जिसे देखकर हाथी अपनी खुशी नहीं रोक पा रहा। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

elephant birthday viral video

फलों की दावत देखकर खुद को रोक नहीं पाया हाथी (X/@HumanityChad)

लोगों ने मनाया हाथी का बर्थडे

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि हाथी के लिए एक बड़े लकड़ी के टेबल पर तरबूज, आम, पपीता, केला और कई दूसरे फलों को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। पूरा माहौल किसी बर्थडे पार्टी जैसा दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग भी इस खास पल का आनंद लेते नजर आते हैं।

End of Feed