Elaphant Baby Video: हाथी को जंगल का सबसे बलशाली जानवर माना जाता है। हाथी के बच्चे भी देखने में काफी क्यूट होते हैं। कई बार हाथी के बच्चे बहुत ही क्यूट हरकतें करते हुए कैमरे में कैद होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ नहाने जा रहा होता है। इस दौरान वह इतनी क्यूट हरकतें करता नजर आता है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
हाथी के बच्चे का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: पति की सिगरेट छुड़ाने के लिए पत्नी ने पिंजरे में बंद कर दिया मुंह, सिर्फ खाना और पानी के लिए खोलती है लॉक
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी टब में पानी भरा जा रहा है। इस बीच हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ आता है और पानी के टब में कूद जाता है। इसके बाद वह टब में उलट-पुलट के मस्ती करते हुए नहाता है। वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा क्यूट है। इसमें लोगों को हाथी के बच्चे की हरकतें काफी ज्यादा क्यूट लग रही हैं और लोगों का दिल जीत रही हैं। सबसे पहले आप देखें यह वीडियो-
इस दिल जीत लेने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर 8d_innocent.sarcasm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'क्यूटनेस का जवाब नहीं' इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो इतना प्यारा है, जिसे अब तक ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
