वायरल न्यूज़

शादी का वादा करके किसी और से रचाया ब्याह, रिसेप्शन में पहुंची प्रेमिका ने जड़ा दूल्हे को झापड़, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 21, 2025, 08:28 AM IST

Funny Marriage Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर बैठा है तभी प्रेमिका वहां आ धमकती है। वो बड़े प्यार से दुल्हन को गले लगाती है और सबके सामने दूल्हे को झापड़ रसीद कर दिया।

Image

शादी के बाद रिसेप्शन से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। (Photo/Instagram)

Funny Marriage Video: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो विवाह के बाद किसी रिसेप्शन से जुड़ा मालूम होता है। इसमें नई नवेली दुल्हन और दूल्हा स्टेज पर बैठे हैं। मेहमान दोनों के विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। स्टेज के सामने ही मेहमान दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद रहे हैं।

दूल्हे को पड़ा जोरदार झापड़

मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ जिसकी दूल्हे ने भी कल्पना नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन दोनों बेहद खुश नजर आते हैं। तभी दूल्हे की पूर्व प्रेमिका की एंट्री होती है, जिसे देखकर बेचारा अंदर तक सूख गया। मालूम होता है कि प्रेमिका स्टेज पर पहुंची और दुल्हन को गले लगा लिया। अब दूल्हा डरते-डरते उसकी तरफ देखता है। इसी बीच कथित प्रेमिका ने बुरी तरह उसका मुंह दबा दिया। अब प्रेमी कुछ बोल पाता बेचारे के गाल पर तुरंत जोरदार झापड़ पड़ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर खूब हंसी भी आती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर wedding.lehenga नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक या फिर पहले से तय नाटक का हिस्सा भी हो सकता है। ऐसे में वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article