Jugaad Wala Electricity Pole: कई बार हमारे नजरों के सामने कुछ ऐसा नजर आ जाता है, जिसे देखने के बाद यकीन कर पाना मुश्किल सा हो जाता है। लेकिन लोगों की जान से ज्यादा जरूरी यहां जुगाड़ देखा जाता है। बस काम होना चाहिए भले ही जुगाड़ से किए हुए काम में लोगों की जिंदगी दांव पर लग जाए। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप दिल दहल जाएगा।
Image Credit - Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको बिजली का एक खंभा नजर आएगा, जिसका कोई भरोसा नहीं है कि कब ये गिर जाए। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये खंभा जुगाड़ पर टिका हुआ है और ऐसा जुगाड़ वाला खंभा शायद ही कहीं नजर आए। अगर आप भी इस खंभे को देखेंगे तो आप भी यही कहेंगे कि ये लोगों का भविष्य उजाला करने वाला खंभा नहीं बल्कि अंधेरा करने वाला पोल है।
जुगाड़ पर टिका बिजली का खंभा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बिजली विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि कोई आहत ना हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वाह.. अब तो बिजली के खंभे भी जुगाड़ पर टिकने लगे। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@MAYANKSINGH0023' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
