वायरल न्यूज़

Animal Video: शिकार कर रही शेरनी को परेशान करने लगा शेर, तभी ऐसी मार पड़ी सरपट भाग गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 28, 2023, 03:29 PM IST

Wild Animal Video: इसमें देखेंगे कि शेरनी शिकार को दबोचने की कोशिश में थी कि तभी शेर उसे परेशान करने पहुंच गया। फिर शेरनी ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि बेचारा भाग ही गया।

Image

शेरनी ने की शेर की पिटाई। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Wild Animal Video: जंगल में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये एक ऐसा शिकारी है जो जानवरों के झुंड से अपना शिकार दबोच लाता है। इसके गुस्सैल व्यवहार की वजह से जंगल दूसरे शिकारी भी दूरी बनाकर रखते हैं। मगर क्या हो जब शेर को खुद ही किसी और के गुस्से का सामना करना पड़ा जाए। गुस्सा भी ऐसा कि अच्छी मार पड़ जाए और वहां से भागना तक पड़ जाएगा। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने सामने आया है। वीडियो दरअसल शेरनी से जुड़ा है, जो अपने काम में जुटी है। मगर तभी शेर उसे परेशान करने पहुंच गया और यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

शेरनी को परेशान करने लगा शेर

सामने आया वीडियो शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि शेरनी शिकारी की तलाश में है। वो किसी गहरे गड्ढे में घुसने की कोशिश कर रही है ताकि शिकार को बाहर खींचकर लाया जा सके। मगर इसी बीच शहर भी वहां पहुंच गया। मालूम होता है कि शेरनी शिकार दबोचने की कोशिश में है, मगर शेर उसे परेशान करने के मूड में है। फ्रेम में देखेंगे कि शेर शेरनी के करीब पहुंचा और उसे परेशान करने लगा। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई सचमुच दिमाग घुमा देगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

सरपट भाग गया शेर

दरअसल शेर का ऐसा व्यवहार देखकर शेरनी गुस्से में आ गई। उसने शिकार को पकड़ने की कोशिश छोड़ दी और शेर पर ही हमलावर हो गई। उसने कुछ ही सेकंड में शेर पर हमला कर बेचारे की अच्छी पिटाई कर दी। इधर शेरनी का ऐसा रूप देखकर शेर भी खुद डर गया और वहां से सरपट भागने में ही अपनी भलाई समझी। शेर की पिटाई करते हुए शेरनी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर The Animal World नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article