वायरल न्यूज़

Viral Video: अमेरिका के सड़कों पर डांस करती नजर आई जॉम्बीज, मकसद जान लोगों ने किया सॉल्यूट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 28, 2023, 05:15 PM IST

इंस्टाग्राम पर अमेरिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो कई सारी महिलाएं जॉम्बीज के वेश में डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, जब लोगों को इनका मकसद पता चला तो लोगों ने इनको सलामी दी।

Image

जॉम्बीज के वेश में महिलाओं ने किया प्रदर्शन (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका के सड़कों पर नजर आई जॉम्बीज
  • बेहद खतरनाक नजर आया मंजर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Zombies Dance Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आपको किसी फिल्म का सीन नजर आएगा। आप सभी ने जॉम्बीज वाले फिल्म तो देखे ही होंगे, वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको ऐसा ही नजारा दिखाई देगा। पहले तो ये वीडियो आपको काफी डरावना लगेगा, लेकिन जब आप इसकी सच्चाई जानेंगे तो आप दंग रह जाएंगे और इन लोगों को सलामी देंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) अमेरिका का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिख महिलाएं जॉम्बीज के वेश में डांस करती नजर आ रही है। ऐसे प्रदर्शन के पीछे इनका मकसद कैंसर रिसर्च के लिए पैसा जुटाना है। ऐसे में जब लोगों को इनके बारे में पता चला तो लोगों ने इनके प्रदर्शन को खूब सराहा और इनके यूनिक आईडिया की काफी तारीफ भी की।

जॉम्बीज के वेश में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसे नेक काम के लिए इन महिलाओं को एक सॉल्यूट देना तो बनता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मैं भी मॉम्बी बनना चाहती हूं! यह काफी मजेदार है। इस वीडियो पर अब तक 78 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'goodnews_movement' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article