जिंदगी मुश्किल थी फिर भी स्वाभिमान नहीं टूटा, बुजुर्ग महिला ने मदद के पैसे लेने से किया इनकार, Video कर देगा इमोशनल

सड़क किनारे अदरक बेच रही बुजुर्ग महिला ने मदद के पैसे लेने से इनकार कर दिया। उनका स्वाभिमान और एक शख्स की समझदारी भरी मदद का Video सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो (Video) हमें हंसाते हैं तो कुछ हमें भावुक कर देते हैं। कभी-कभी कोई छोटा-सा वीडियो ऐसा भी सामने आता है, जो बिना कुछ कहे बहुत बड़ी बात सिखा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला का स्वाभिमान और एक शख्स की इंसानियत लोगों का दिल जीत रही है।

Elderly Woman Selling Ginger Self Respect Viral Video

अदरक बेचने वाली बुजुर्ग महिला का स्वाभिमान देख सोशल मीडिया यूर्जस हो गए भावुक (X/@Riyaghoshm)

सड़क किनारे अदरक बेच रही थी बुजुर्ग महिला

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को @Riyaghoshm नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे नीली चटाई पर बैठी दिख रही हैं। उनके सामने अदरक रखा हुआ है, जिसे वह बेच रही हैं। वह साड़ी पहने हुए हैं और चश्मा लगाए हुए और वे अदरक की छोटी सी खेप को बड़े ध्यान से संभाल रही हैं। महिला की उम्र ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद वह किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय मेहनत करके अपना गुजारा करती दिखाई दे रही हैं।

End of Feed