पहली बार फ्लाइट में बैठे अंकल, ससुर-बहू की बातचीत ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर इस समय एक भावुक कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की जिंदगी की पहली फ्लाइट जर्नी दिखाई गई है। वीडियो को उनकी बहू ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सादगी और रिश्तों की सच्चाई से भरा यह वीडियो अब लोगों के बीच खूब देखा जा रहा है।

जिंदगी में कभी-कभी कुछ पल ऐसे होते हैं जो बहुत साधारण होते हुए भी दिल में गहरी छाप छोड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी हल्की ही सही लेकिन मुस्कान जरूर आएगी। इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो लोगों को खूब भावुक कर रहा है। इस वीडियो में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की जिंदगी की पहली फ्लाइट जर्नी दिखाई गई है। जिसमें परिवार का प्यार उनके साथ साफ नजर आता है।

family love video

ससुर ने पहली बार की प्लेन की यात्रा, बहू ने बताया एक्सपीरियंस, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/ harshi_tadaa)

End of Feed