अरे वाह क्या प्यार है ताऊ! बुजुर्ग कपल की इस जोड़ी को देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग कपल का सादगी और प्यार से भरा रिश्ता देखने को मिलता है। वीडियो में ताऊ अपनी पत्नी को साइकिल के आगे लोहे के हैंडल पर बैठाकर, खुद पैदल साइकिल खींचते हुए घर लौटता दिख रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन हर तरह का वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें हम जुगाड़, हंसी-मजाक और डांस वाले वीडियो देखते हैं। पर इस समय एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो कपल को दिखाया गया है। ये कपल यंग कपल नहीं हैं बल्कि बुजुर्ग कपल हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि बुजुर्ग साइकिल पर गाय-भैंस के लिए चारा काट कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसमें साइकिल पर उसके साथ उसकी पत्नी बैठी हुई दिखाई दे रही है। ताऊ अपनी पत्नी को साइकिल के आगे लोहे के हैंडल पर बैठाकर खुद पैदल ही साइकिल खींच रहा है।

True Love on Social Media

बुजुर्ग कपल की इस जोड़ी को देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल(Instagram)

वीडियो देखने के बाद आपका दिल भी हो जाएगा गदगद

जबकि पीछे वाली सीट पर उसने घास का गट्ठर रखा हुआ है। वीडियो में आक जगह ऐसा आता है जहां पर ताई कैमरा देखकर मुस्कुरा रही होती है। यह देखने के बाद ताऊ के चेहरे पर भी एक छोटी से मुस्काल आ जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिल भी खुश हो जाएगा। खासकर इस वीडियो को अगर कोई शादीशुदा कपल देख रहा है तो उन्हें भी सीखने को मिलेगा कि कैसे लंबे समय तक पति-पत्नी के बीच रिश्ता और प्यार बना रह सकता है। यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है बल्कि यह भी सिखाता है कि सच्चा रिश्ता प्यार, भरोसे और साथ निभाने से मजबूत होता है, उम्र इसमें कोई बाधा नहीं डाल सकती।

End of Feed