जो मेरी 'बेटी' बनेगी, उसे दूंगी फ्लैट और हर महीने मोटी सैलरी, इस बुजुर्ग महिला का अनोखा ऑफर हुआ वायरल

इस समय एक मा नाम की बुजुर्ग महिला का ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी देखभाल के लिए एक नई 'बेटी' की खोज कर रही हैं। इसके बदले वह उसे एक फ्लैट, 3000 युआन मासिक वेतन (करीब 37,500 रुपये से ज्यादा) देने को तैयार हैं। नीचे पढ़िए क्या है पूरा मामला।

मध्य चीन में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला इन दिनों काफी चर्चा में है क्योंकि वह अपनी देखभाल के लिए एक नई 'बेटी' की तलाश कर रही है। इसके बदले वह एक फ्लैट और हर महीने 420 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,000 युआन) वेतन भी देने को तैयार हैं। इसको अगर भारतीय रुपयों बात करें तो 37,500/- रुपये से ज्यादा होता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक महिला का नाम मा है और वह हेनान प्रांत में रहती हैं। उन्होंने 19 नवंबर को एक लोकल टीवी शो में अपनी कहानी बताई।

Elderly Chinese Woman Offers

जो मेरी 'बेटी' बनेगी, उसे दूंगी फ्लैट और हर महीने मोटी सैलरी, ऑफर हुआ वायरल (फोटो साभार: एआई)

ये है वजह

मा ने बताया कि उनकी दो सगी बेटियां हैं, लेकिन दोनों किसी न किसी वजह से उनकी देखभाल नहीं कर पा रही हैं। उनकी बड़ी बेटी उनसे रिश्ता तोड़ना चाहती है। बताया जाता है कि दोनों के बीच मा की पोती के पालन-पोषण को लेकर विवाद हुआ था। वहीं उनकी छोटी बेटी मानसिक विकलांगता से जूझ रही है और खुद की देखभाल भी नहीं कर पाती, इसलिए मा की मदद नहीं कर सकती। मा की तबीयत भी ठीक नहीं रहती। उन्हें अस्थमा है और वह 100 मीटर भी आसानी से नहीं चल पातीं। इसलिए उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति चाहिए जो बेटी की तरह उनका ख्याल रख सके, उन्हें अस्पताल ले जाए। दवाइयों का ध्यान रखे और उनके साथ समय बिताए।

End of Feed