Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर आपको शादियों की कई सारी हैरान करने वाली खबरें देखने और सुनने को मिल जाएंगी। मसलन, लड़की ने काले दूल्हे से शादी से किया इंकार, गुटखा खाने वाले दूल्हे से लड़की ने नहीं की शादी, दूल्हे के सामने प्रेमी के साथ की शादी इत्यादि। इस बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, पीलीभीत मेंं तैयार होने के चक्कर में दूल्हे ने लेट कर दिया तो दूल्हे के छोटे भाई ने दुल्हन से शादी रचा ली।
अजब गजब शादी (सोशल मीडिया)
ग्रूमिंग के बहाने भाग गया दूल्हा
इस खबर के बारे में जिसने भी सुना, उसके होश उड़ गए। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, बारात वाले दिन दूल्हा अपना ग्रूमिंग करवाने सैलून गया था। जव वह काफी देर के बाद भी नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने दूल्हे को फोन मिलाया। दूल्हे का नंबर बंद था तो घर वाले परेशान हो गए। घरवाले सोच में पड़ गए कि अब बारात कौन लेकर जाएगा? दूसरी तरफ लड़का और लड़की दोनों ओर से शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
घरवालों ने लिया बड़ा फैसला
इसके बाद घर के लोगों ने रात लगभग नौ बजे एक बड़ा फैसला लिया। दूल्हे से संपर्क का प्रयास फेल होने के बाद दूल्हे के छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बारात में ले जाने का फैसला लिया गया। इस बाबत दोनों परिवार के लोगों ने आपस में बात की। इसके बाद लड़के के छोटे भाई से लड़की की शादी करवाई गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे के मर्जी के खिलाफ जाकर उसकी शादी तय हुई थी। इस शादी से वह खुश नहीं था। इस कारण शादी के दिन वह ग्रूमिंग के बहाने घर से भाग गया।
